Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
मोदी शाह और योगी के त्रिपुरा दौरे से विस चुनाव प्रचार में आएगी तेजी
agartala, Modi, Shah , Yogi

अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में जल्द ही भाजपा के प्रचार में सुनामी आने वाली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छह फरवरी को और 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी त्रिपुरा का दौरा करेंगे। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनाव प्रचार के लिए त्रिपुरा आएंगे।

 

भाजपा के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छह फरवरी को त्रिपुरा में दो जगहों पर चुनावी रैलियों में हिस्सा लेंगे। वह दक्षिण त्रिपुरा जिले के शांतिरबाजार और खोआई जिले के खोआई शहर में प्रचार करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री 12 फरवरी को फिर से त्रिपुरा आएंगे और चुनावी रैली में हिस्सा लेंगे।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को त्रिपुरा में दो स्थानों पर चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उस दिन वे धलाई जिले के अंबासा और गोमती जिले के उदयपुर में दो स्थानों पर चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 13 फरवरी को फिर त्रिपुरा आएंगे और अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में होने वाली केंद्रीय रैली में शामिल होंगे। विशेष कारणों से कार्यक्रम में बदलाव नहीं हुआ यह तय मानकर प्रदेश भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के त्रिपुरा दौरे की तैयारियों में जुटी है।

 

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सात फरवरी को चुनाव प्रचार के लिए त्रिपुरा आएंगे। वे दो दिन त्रिपुरा में प्रचार करेंगे। इनके अलावा भाजपा के अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 09 फरवरी को फिर से त्रिपुरा का दौरा करने की संभावना है।

MadhyaBharat 4 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.