Since: 23-09-2009
पुंछ। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखने पर सेना के जवानों की गोलीबारी में एक मादक पदार्थों का तस्कर घायल हो गया। उसके कब्जे से हेरोइन भी बरामद की गई है, जिसे वह सीमा पार तस्करी करने की कोशिश कर रहा था।
सैन्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा की सुरक्षा कर रहे जवानों ने गुलपुर सेक्टर के करमारा में एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत देखी। जवानों ने उसे चुनौती दी, लेकिन वह नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश करने लगा। इसके बाद जवानों ने उस पर गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार उसकी पहचान यासिर नजीर के रूप में हुई है। वह नशीले पदार्थों की खेप लेने के लिए भारतीय सीमा पार करके गया था और सीमा पार करके लौटने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि नजीर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |