Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सासाराम में मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरे
patna, 13 wagons , goods train derailed

पटना। सासाराम में गुरुवार को मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा करंवदिया और पहलेजा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल रूट पर है। मालगाड़ी डीडीयू से गया की तरफ जा रही थी, तभी अचानक पटरी से उतर गई। हादसे की वजह क्या है, यह अभी साफ नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे से मुख्य लाइन प्रभावित नहीं हुई है इसलिए यात्री ट्रेनों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि माल ढुलाई वाला डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का अप तथा डाउन दोनों का परिचालन बाधित हो गया है। इस हादसे के बाद रेल अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेलवे के माल ढुलाई वाले लाइन के परिचालन को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

पटरी से उतरने वाली मालगाड़ी के सभी डिब्बे खाली थे। मालगाड़ी के डिब्बे रेलवे लाइन से उतर कर आसपास के खेतों में देखे गए। रेल अधिकारी का कहना है कि शाम तक दोनों लाइन को सामान्य कर लिया जाएगा।

MadhyaBharat 23 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.