Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा नई सरकार के साथ शाम को ले सकते हैं शपथ
patna,  Nitish Kumar resigns,  new government

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) के नेता नीतीश कुमार ने आज सुबह करीब 11:15 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश कुमार ने भाजपा का समर्थन पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। आज शाम नई सरकार के शपथ लेने की संभावना है। राजभवन जाने से पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में नीतीश कुमार ने अपने फैसले की जानकारी दी।

ऐसे संकेत मिले हैं कि जदयू खेमे से तीन और भाजपा के तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं। राजभवन से बाहर आने पर नीतीश कुमार ने पत्रकारों को अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज हमने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल से मौजूदा सरकार को समाप्त करने को कहा है।

नीतीश कुमार ने कहा है कि चारों तरफ से राय आ रही थी। इसी को हमने सुन लिया। अब नये गठबंधन में शामिल होंगे। आज हम लोग पुराने गठबंधन से अलग हो गए हैं। जितना काम हम कर रहे थे, वो कुछ काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों को तकलीफ थी, हमने बोलना छोड़ दिया।

नीतीश कुमार ने 537 दिन बाद आज 28 जनवरी को एक बार फिर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने पिछली बार नौ अगस्त 2022 को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद राजद-कांग्रेस गठबंधन के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई थी।

MadhyaBharat 28 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.