Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
1000 लो-फ्लोर बसों की खरीद मामले में होगी सीबीआई जांच
1000 लो-फ्लोर बसों की खरीद मामले में होगी सीबीआई जांच

 

भ्र्ष्टाचार के मामले में केजरीवाल सरकार को फिर झटका 

दिल्ली में केजरीवाल सरकार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही।  पहले शराब मामले में भ्रष्टचार का मामला सामने आय था।  तब केजरीवाल के एक मंत्री मनीष सिसोदिया के घर समेत कई जगह छापे पड़े। अब दिल्ली के उपराज्यपाल  विनय कुमार सक्सेना ने 1000 लो-फ्लोर बसों की खरीद मामले में सीबीआई जांच के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। DTC द्वारा खरीदी गई इन बसों की खरीद में गंभीर अनियमितताएं और भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद मुख्य सचिव ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने का प्रस्ताव भेजी। बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को दिल्ली के एलजी ने मंजूरी दे दी है। CBI ने इस मामले में पहले से ही केस दर्ज कर रखा है। अधिकारियों ने बताया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के संदर्भ पर जांच दर्ज की गई है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन घोटाले के मामले में जेल पहुंच चुके हैं, जबकि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी CBI ने केस दर्ज कर रखा है। वहीं अब 1,000 बसों की खरीद-फरोख्त के मामले में भी सीबीआई जांच शुरु करेगी। वहीं दिल्ली सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए बीजेपी और मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। केजरीवाल की फ्री की योजनाओं को लेकर भी कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं।  सके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने फ्री की चुनावी योजनाओं पर देश के प्रति चिंता जाहिर की है। आंदोलन से निकली पार्टी आम आदमी पार्टी जिस भ्र्ष्टाचार के मुद्दे को लेकर सरकार में आई उसके बाद अब उसी पर कई मामलों में भ्र्ष्टाचार के आरोप लगने शुरू हो गए हैं।  

MadhyaBharat 11 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.