Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर
 प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज 

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। सभी दलों के दिग्‍गज नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज तीन के गुजरात  दौरे पर जा रहे हैं। वे  शाम को बलसाड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का आठ सार्वजनिक सभाओं को  संबोधित करने का कार्यक्रम हैं। राज्‍य में पहले चरण के चुनाव के लिए सात सौ 88 उम्‍मीदवार हैं। इस चरण में सौराष्‍ट्र, कच्‍छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों में पहली दिसम्‍बर को वोट डाले जाएंगे। पीएम मोदी आज गुजरात पहुंचेंगे और अपने तीन दिन के दौरे में आठ जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गुजरात चुनावों की घोषणा होने के बाद पीएम मोदी ने वलसाड में पहली चुनावी सभा की थी, इस सभा में पीएम मोदी ने पार्टी की चुनौती कैंपेन को नई टैगलाइन दी थी और कहा था कि 'यह गुजरात हमने बनाया है'। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तीन दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचेंगे और पार्टी के प्रचार को गति देंगे। पीएम मोदी 20 नवंबर को सोमनाथ पहुंचेंगे और मंदिर में दर्शन के बाद वे चुनावी कार्यक्रमों पर निकलेंगे। पीएम मोदी 20 नवंबर को सौराष्ट्र के वेरावल, धोराजी, अमरेली और बोटाद में सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद अगले दिन 21 नवंबर को पीएम मोदी सुरेंद्र नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 21 नंवबर को ही प्रधानमंत्री नवसारी और जंबुसर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के वापी में रोड शो का कार्यक्रम भी रखा गया है।  नरेंद्र मोदी के आज गुजरात पहुंचने का कार्यक्रम है। वे 20 नवंबर को सोमनाथ मंदिर में जाकर दर्शन करेंगे और फिर चुनावी कार्यक्रमों पर निकलेंगे। 

MadhyaBharat 19 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.