Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राजौरी-पुंछ में सर्जिकल स्ट्राइक से सेना ने किया इनकार
jammu, Army denies ,surgical strike

जम्मू। भारतीय सेना ने कश्मीर में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी आतंकवादियों पर बड़ा हमला करके कई आतंकियों को मार गिराने और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किये जाने की पुष्टि की है। सेना ने कहा कि ये सर्जिकल स्ट्राइक तो नहीं, लेकिन हां पाकिस्तान पर एक बड़ा ऑपरेशन जरूर है।

जम्मू के रक्षा प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राजौरी-पुंछ में सर्जिकल स्ट्राइक किये जाने की ख़बरें सच नहीं है। उन्होंने कहा कि पुंछ जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा के साथ सटे बालाकोट सेक्टर में एक घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया था। इस ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया था। उन्होंने कहा कि ये सर्जिकल स्ट्राइक तो नहीं, लेकिन हां पाकिस्तान पर एक बड़ा ऑपरेशन जरूर है।

सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार रात को की गई। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को एलओसी के पार लांचिंग पैड में पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्षेत्र (पुंछ व राजौरी जिलों) में किसी बड़े हमले की योजना तैयार करने की पुख्ता सूचना मिली थी। इन लांचिंग पैड पर पाकिस्तानी सेना, उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई और बैट टीम की हलचल भी बढ़ गई थी। इससे पहले कि दुश्मन अपने नापाक मंसूबे को अंजाम देता, भारतीय सेना ने न केवल पूरे षड्यंत्र को विफल कर दिया बल्कि साफ संदेश भी दे दिया कि भारत अपनी सीमा के पास आतंकी गतिविधियां नहीं पनपने देगा।

MadhyaBharat 22 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.