Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दोस्त की शादी में शामिल होने नेपाल यात्रा पर हैं राहुल गांधी : सुरजेवाला
new delhi, Rahul Gandhi , trip to Nepal, Surjewala

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेपाल से जुड़े एक निजी दौरे के दौरान काठमांडू के मशहूर नाइट क्लब में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर हमलावर हो गई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है।

सुरजेवाला ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी पत्रकार मित्र के विवाह समारोह में शामिल होने नेपाल गए हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के तौर पर परिवार और मित्र होना और उनके शादी समारोह में शामिल होना हमारी संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी की तरह बिन बुलाए नवाज शरीफ का केक काटने नही गए हैं। राहुल एक निजी शादी समारोह में भाग लेने गए हैं। आजतक देश में परिवार और मित्र के शादी समारोह में जाना अपराध नहीं माना जाता रहा है।

उल्लेखनीय है कि नेपाली अखबार 'द काठमांडू पोस्ट' के अनुसार राहुल गांधी नेपाल में वह अपनी दोस्त सीएनएन की पूर्व संवाददाता सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू आए हैं। सुम्निमा के पिता भीम उदास ने द काठमांडू पोस्ट को दिए बयान में कहा उन्होंने राहुल गांधी को अपनी बेटी की शादी में शामिल होने का न्योता दिया था। भीम उदास म्यांमार में नेपाल के राजदूत रहे हैं। उनकी बेटी सुम्निमा सीएनएन की पूर्व संवाददाता रही हैं।

दूसरी ओर भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है लेकिन राहुल गांधी की पार्टी यूं ही चलेगी। वह गंभीर राजनीति नहीं करते हैं। तृणमूल कांग्रेस की नेत्री महुआ मित्रा का कहना है कि राहुल गांधी किसी पब में जाते हैं या किसी विवाह समारोह में शामिल होते हैं यह उनका निजी मसला है।

MadhyaBharat 3 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.