Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब में नया राजनीतिक दल बनाएंगे कट्टरपंथी सांसद सरबजीत सिंह खालसा
chandigarh,   Sarabjit Singh Khalsa   Punjab

चंडीगढ़ । पंजाब के फरीदकोट से निर्दलीय चुनाव जीतकर सांसद बने गरमपंथी सरबजीत सिंह खालसा ने पंजाब में नए राजनीतिक दल के गठन का ऐलान कर दिया है। प्रस्तावित राजनीतिक दल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी सांसद अमृतपाल की सरपरस्ती में काम करेगा। सरबजीत सिंह खालसा ने ऐलान किया है कि उनका दल पंजाब में होने वाले एसजीपीसी तथा विधानसभा चुनाव भी है लड़ेगा।

 

उन्होंने दावा किया कि शिरोमणि अकाली दल सरकार में मंत्री रहे कई नेता और साफ छवि वाले लोग उनके संपर्क में हैं। उन्होंने उन्हें फोन करके कहा है कि आप पार्टी बनाइए, हम आपके साथ चलने को तैयार हैं। उन्होंने लोगों से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) चुनाव के लिए तैयार रहने और अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया है। 

सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि जब अमृतपाल सिंह जेल से बाहर आएंगे तो हम सब मिलकर पार्टी बनाएंगे। अमृतपाल सिंह की मर्जी के मुताबिक लोगों को पार्टी सदस्य बनाया जाएगा, पार्टी उनकी सलाह से चलेगी। उन्होंने अपने समर्थकों को सलाह दी कि अगर हम अभी से एक-दूसरे के लिए लड़ने लगेंगे तो यह पंथ के लिए ठीक नहीं होगा। 35 साल बाद कौम ने हमें यह मौका दिया है।

 

उन्होंने कहा कि हमें आपस में नहीं उलझना चाहिए। सबरजीत सिंह ने कहा कि जहां तक आगे बढ़ने की बात है तो अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने उन्हें अमृतपाल की शपथ के लिए लोकसभा स्पीकर से मिलने की पहली जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने वह जिम्मेदारी पूरी की। जहां तक पार्टी की बात है तो मुझे नहीं लगता कि अमृतपाल सिंह जेल में हैं, इसलिए मुझे अपनी पार्टी बना लेनी चाहिए। मुझे लगता है कि जब वह बाहर आएंगे, तो हमें पार्टी की घोषणा कर देनी चाहिए।

 

MadhyaBharat 22 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.