Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राहुल गांधी कभी भी सावरकर नहीं बन सकतेः निशिकांत दुबे
new delhi, Rahul Gandhi , Nishikant Dubey

नई दिल्ली। लोकसभा में सत्ता पक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए निशिकांत दुबे ने विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी सावरकर नहीं बन सकते। सावरकर ने 28 साल जेल में काटे थे।

 

 

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का मानहानि मुकदमा मामले में अंतिम निर्णय अभी नहीं आया है। राहुल कहते हैं कि माफी नहीं मांगूंगा। राहुल माफी क्यों मांगेंगे? मोदी तो छोटी जाति के हैं, ओबीसी हैं। राहुल कहते हैं कि वह सावरकर नहीं हैं। राहुल जी, आप सावरकर हो भी नहीं सकते। सावरकर ने 28 साल जेल में गुजारे थे।

 

 

अविश्वास प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इसे लाने का मकसद बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना है। उन्होंने नेशनल हेराल्ड का मुद्दा उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत से ऐसे मामलों जिन पर विपक्ष सरकार को निशाना बना रहा है, उन्हें कांग्रेस के समय खोला गया था। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव एक गरीब के बेटे के खिलाफ है, उस आदमी के खिलाफ है, जिसने लोगों को घर, पीने का पानी और शौचालय दिया। यह गरीबों के खिलाफ है।

 

 

मोदी सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बहन की 1993 में डॉक्टर न होने की वजह से मौत हो गई थी। आज उन्हें गर्व है कि मोदी सरकार ने उनके लोकसभा क्षेत्र में एम्स की स्थापना की है। उन्होंने खुद को मणिपुर से जोड़ा और कहा कि उनके अंकल वहां रहे हैं और वे घायल भी हुए हैं।

MadhyaBharat 8 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.