Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंचे दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर
new delhi, Special Commissioner , Delhi Police

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर रविवार को दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर सागर प्रीत हुड्डा पहुंचे। दिल्ली पुलिस की माने तो उन्होंने राहुल गांधी को नोटिस देकर उनसे जानकारी मांगी है। दरअसल ‘यौन उत्पीड़न’ पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगने के लिए पुलिस की ओर से दिए गए नोटिस के संबंध में स्पेशल सीपी, सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे।

 

स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, “हम राहुल गांधी से बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे ब्योरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।”

 

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में 30 जनवरी को कहा था कि उन्हें यात्रा के दौरान कई महिलाएं रोती हुई मिली जिन्होंने उन्हें बताया कि उनका साथ बलात्कार हुआ है। राहुल के इस बयान पर नोटिस जारी कर दिल्ली पुलिस ने उनसे ये पूछा है कि हमें उन तमाम महिलाओं के बारे में जानकारी दें, ताकि हम कार्रवाई कर सके।

 

पुलिस राहुल गांधी से यह पूछे थे प्रश्न

ये बात महिलाओं ने कब और किस जगह आपसे मिल कर बताई थीं ?, क्या वो महिलाओं को पहले से जानते थे ?, क्या उन महिलाओं की जानकारी आपको है ?, क्या आपका जो बयान सोशल मीडिया पर है, आप उसे प्रमाणित करते हैं ? और क्या महिलाओं ने किसी स्पेसिफिक घटना की भी जानकारी दी थी।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को नोटिस लेकर राहुल गांधी से मिलने गए थे, लेकिन तीन घंटे इंतजार करने के बाद भी राहुल गांधी उनसे नही मिले। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी गुरुवार को फिर उनसे मिलने गए, उनसे बात करने का समय मांगा, लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास समय नहीं है। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया। पुलिस ने राहुल गांधी से नोटिस का जवाब जल्द से जल्द देने के लिए कहा था। ताकि पुलिस इस मामले में अपनी जांच को आगे बढ़ा सके।

MadhyaBharat 19 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.