Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह
lakhimpur,India speaks,  Rajnath Singh

लखीमपुर खीरी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी में भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद भाजपा ने अपना हर वायदे को पूरा किया है।

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का कद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। अब भारत कुछ बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। कांग्रेस की सरकार में आये दिन किसी न किसी राज्य में आतंकी वारदातें होती थीं। आज कहीं पर भी आतंकवादियों को आतंकी हरकत करने की हिम्मत नहीं करते। जिस शक्ति से भारत सरकार ने आतंकवाद का सफाया किया है उसकी सराहना आज दुनियाभर में हो रही है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्पों को पूरा किया है। अयोध्या में श्री राम मंदिर बनवाने के साथ ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कराया। इसके साथ ही तीन तलाक कानून को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं एवं परिवारों को न्याय दिलाया।

 

रक्षामंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने कहा कि हमें जिताओ हम गरीबी मिटा देंगे, लेकिन हिन्दुस्थान की गरीबी बढ़ती चली गयी। उन्होंने बताया कि मोदी की सरकार में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया।

 

उन्होंने कहा कि हम सबको सतर्क रहने की जरूरत है। हमारी सनातन संस्कृति को कांग्रेस खत्म करना चाहती है। करतारपुर साहब हो या अन्य धार्मिक स्थलों को पुनरूद्धार करने का कार्य भाजपा ने किया है। भाजपा ऐसी पार्टी है वह जो कहती है वह करती है। हम लोगों ने कहा था जिस दिन संसद में हमें बहुमत मिलेगा अयोध्या में राम मंदिर बनायेंगे। आज रामलला अपनी कुटिया से निकलकर भव्य महल में विराजमान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में रामराज्य का आगाज हो चुका है।

 

रक्षामंत्री ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में हिन्दू मुस्लिम कर रही है। अरब देशों के पांच मुस्लिम देशों ने नरेन्द्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक हुई है। जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने हैं, प्रदेश का मान—सम्मान व गौरव बढ़ा है।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय मिश्र टेनी, विधायक लोकेन्द्र सिंह, एमएलसी अविनाश सिंह पटेल और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 25 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.