Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने सात सप्‍ताह से कम समय में अपने पद से इस्‍तीफा दिया
ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने सात सप्‍ताह से कम समय में अपने पद से इस्‍तीफा दिया

 

कंजरवेटिव पार्टी का नेता और नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए राजनीतिक गतिविधियां बढ़ी 

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने इस्‍तीफा दे दिया है। वह सात सप्‍ताह से भी कम समय प्रधानमंत्री पद पर रहीं। अपने सरकारी कार्यालय टेन डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह उन अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पायीं, जिसके लिए उन्हें चुना गया था।  ट्रस ने कहा कि उनकी कंजरवेटिव पार्टी अगले सप्ताह तक अपना नया नेता चुन लेगी। 46 वर्षीय सुट्रस प्रधानमंत्री पद पर केवल 45 दिन ही रह पायीं। ये ब्रिटेन में किसी भी प्रधानमंत्री का सबसे छोटा कार्यकाल रहा।इससे पहले आज दिन में कंजरवेटिव पार्टी के अधिकारी डाउनिंग स्ट्रीट में इकट्ठा हुए और प्रधानमंत्री पर इस्तीफे का दबाव बनाया। 

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस के इस्‍तीफा देने के बाद कंजरवेटिव पार्टी का नेता और नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। सभी की नज़र अब कंजरवेटिव पार्टी नेता ऋषि सुनक, सुएला ब्रेरवमैन और पेन्‍नी मोरडांट पर हैं। पार्टी के पिछले चुनाव में दूसरे स्‍थान पर रहे ऋषि सुनक अब प्रधानमंत्री पद के लिए पसंदीदा उम्‍मीदवारों में से हैं। पिछले महीने की छह तारीख को पदभार ग्रहण करने के बाद राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ट्रस को अपनी वित्तमंत्री और निकटतम सहयोगी क्वाज़ी क्वार्टेंग को हटाना पड़ गया था। इसके बाद हाल ही में गृहमंत्री के भी इस्तीफा दे देने से उनके लिए संकट और गहरा गया। इससे पहले ही  ट्रस को प्रधानमंत्री पद से हटाने की मुहिम शुरू हो चुकी थी और कई सांसदों ने खुलकर उनका इस्तीफ़ा मांगा था। लिज़ ट्रस के हट जाने के साथ ही उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी और ब्रिटेन के पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक के अलावा पेनीमोरडॉन्ट और ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस प्रधानमंत्री पद के पसंदीदा उम्मीदवार माने जा रहे हैं।  

MadhyaBharat 21 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.