Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 सीनियर क्रू-मेंबर्स को बर्खास्त किया
new delhi, Air India Express , crew-members

नई दिल्ली। टाटा समूह की एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने 30 वरिष्ठ केबिन क्रू- मेंबर्स (कर्मचारियों) को काम पर न आने के कारण नौकरी से बर्खास्त कर दिया। निकाले गए यह कर्मचारी सात मई की रात अचानक सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। इसकी वजह से एयरलाइन को 90 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं।

 

इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आलोक सिंह ने कहा है कि आज और आने वाले दिनों में भी कई फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ सकती हैं। कंपनी उड़ानों में भी कटौती करेगी। कंपनी ने बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को भेजे गए सेवा समाप्ति पत्र में कहा है कि आपका कार्य, उड़ान का संचालन न करना और कंपनी की सेवाओं को बाधित करना कानूनों का उल्लंघन है। यह एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड कर्मचारी सेवा नियमों का भी उल्लंघन है।

 

कंपनी ने बयान में कहा है कि हम अभूतपूर्व उड़ान देरी और रद्दीकरण के कारण हुई असुविधा के लिए ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं। हम व्यवधानों को कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कृपया हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें। यदि आपकी उड़ान प्रभावित होती है, तो कृपया रिफंड और पुनर्निर्धारण सहायता के लिए व्हाट्स ऐप या http://airindiaexpress.com/support पर संपर्क करें।

 

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के सदस्यों के बड़े पैमाने पर बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर चले जाने से एयरलाइन की करीब 90 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद्द की गई हैं। दरअसल टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस, एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) का खुद में विलय करने की प्रक्रिया में है। इसको लेकर पिछले कुछ समय से इस एयरलाइन के चालक दल के सदस्य नाराज चल रह रहे हैं।

MadhyaBharat 9 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.