Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तेज रफ्तार बस ने टेम्पो में मारी टक्कर 12 की मौत
dholpure,Speeding bus  ,children killed

धौलपुर । धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 बी पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बस ने टेम्पो में टक्कर मार दी जिससे 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में टेम्पो चालक घायल है, उसे धौलपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस के अनुसार बाड़ी शहर की करीम कॉलोनी, गुमट के रहने वाले करीब 15 लोग सरमथुरा इलाके के बरौली में शादी समारोह में गए थे। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल थे। देर रात सभी टेम्पो में सवार होकर बाड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 बी पर सुन्नीपुर गांव के पास धौलपुर से जयपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। पुलिस ने टेम्पो सवार  घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

 

मृतकों में आठ बच्चे और तीन महिलाएं

बाड़ी कोतवाली थाना अधिकारी शिवलहरी मीणा ने बताया कि गुमट निवासी इरफान ऊर्फ बंटी (38) का टेम्पो था जो बहन के घर भात भरने के बाद परिवार समेत अपने घर लौट रहा था। सुन्नीपुर के पास बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिला और आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की शिनाख्त इरफान उर्फ बंटी (38), उसकी पत्नी जूली (34), बेटी आसमा (14), बेटा सलमान (8), साकिर (6), इरफान का भतीजा बेटा सानिफ (9), अजान (5), जरीना (35), उनकी बेटियां आसियाना (10), सूफी (7), परवीन (32), बेटा दानिश (10) के रूप में हुई है। वहीं साजिद (10) को घायल हालत में धौलपुर से जयपुर रेफर किया गया है।

 

बाड़ी अस्पताल के पीएमओ डॉ. हरिकिशन मंगल ने बताया कि रात करीब 12 बजे घायलों को बाड़ी अस्पताल लाया गया। मेडिकल टीम ने सभी को तुरंत इलाज देने की कोशिश की। 14 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 10 की मौत हो चुकी थी। 4 घायलों को गंभीर हालत में धौलपुर रेफर कर किया था, लेकिन 2 लोगों की रास्ते में मौत हो गई। दो घायलों का धौलपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

MadhyaBharat 20 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.