Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 58.89 प्रतिशत मतदान
new delhi, Voting ,Lok Sabha elections

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर शनिवार शाम मतदान समाप्त हो गया। इसके साथ ही 19 अप्रैल से शुरु हुई विश्व की सबसे लंबी मैराथन मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई।

 

चुनाव आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 58.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 69.89 प्रतिशत जबकि बिहार में सबसे कम 49.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग ने मतदान के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बिहार में 49.12 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 62.80 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 66.91 प्रतिशत, झारखंड में 68.16 प्रतिशत, ओडिशा में 62.55 प्रतिशत, पंजाब में 55.58 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 55.53 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 69.89 प्रतिशत मतदान रहा।

वहीं ओडिशा राज्य विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी मतदान समाप्त हो गया। यहां 62.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

अंतिम चरण में आज पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान पूरा हो गया। आज शाम इस चरण के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया खत्म हो गई।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव समाप्त भी हो गया। धर्मशाला में 66.27 प्रतिशत, बारासर में 50 प्रतिशत, लाहौल व स्पीति में 73.72 प्रतिशत, गैग्रेट में 68.28 प्रतिशत, सुजानपुर में 63 प्रतिशत और कुटलेहर सीट पर 71.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

राज्य विधानसभाओं की मतगणना 2 जून रविवार को होगी और उसी दिन नतीजे भी आएंगे जबकि भारत सरकार बनाने के लिए के गठन के लिए 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।

MadhyaBharat 1 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.