Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
दार्जिलिंग में लिकुवीर के पास एनएच-10 बंद
darjiling, NH-10 closed , Likuvir in Darjeeling

कालिम्पोंग। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले के कालिम्पोंग क्षेत्र में लिकुवीर के पास मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग-10 बंद हो गया है।

 

अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद कालिम्पोंग के लिकुवीर में एनएच-10 पर बड़े-बड़े पत्थर आ गए। इस कारण एतियातन प्रशासन ने एनएच-10 को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके अलावा भालूखोला में भी भूस्खलन हुआ है। हालांकि, कुछ ही घंटों में प्रशासन ने तुरंत सड़कों से मलबों को हटा कर यातायात सामान्य कर दिया।

मंगन से गंगटोक और मंगन से सिंघथम तक की सड़कें कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद हैं। मंगन में टीसीपी आर्मी रंगरंग के पास और रिमितखोला में लालबाजार के पास एक बार फिर भूस्खलन हुआ है। कालिम्पोंग में लिकुवीर में भूस्खलन से सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है। सिलीगुड़ी से सिक्किम जाने वाले वाहनों को कोरोनेशन ब्रिज से रंगपो होते हुए भेजा जा रहा है। इसके अलावा जो वाहन उस सड़क पर फंसे हुए हैं उन्हें फिलहाल पार्क कर दिया गया है।

MadhyaBharat 16 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.