Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस शासित राज्यों में कोई आर्थिक संकट नहीं: चिदंबरम
chandigarh, No economic crisis , Chidambaram

चंडीगढ़ । पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां किसी प्रकार का वित्तीय संकट नहीं है। चिदंबरम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुरुक्षेत्र की रैली में दिए बयानाें का जवाब दे रहे थे। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव अभी देश में अभी संभव नहीं है। इसके लिए संविधान में तीन संशाेधन करने हाेंगे। इसके लिए भाजपा के पास लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत नहीं है।

 

कुरुक्षेत्र की रैली में माेदी ने हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में आर्थिक संकट की बात कहते हुए कांग्रेस की मुफ्त बांटने की नीतियों पर निशाना साधा था।

इसका जवाब देने के लिए सोमवार को पी. चिदंबरम चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस शासित राज्यों में आर्थिक संकट के आरोपों को नकारते हुए कहा कि मोदी हमेशा सही नहीं बोलते। हर राज्य की स्थितियां अलग होती हैं। साथ ही आंकड़ों के साथ हरियाणा में बेरोजगारी, कर्ज और किसानों के मुद्दों पर चिदंबरम ने भाजपा को घेरा है। चिदंबरम ने एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह संभव नहीं है। इसके लिए कम से कम पांच संवैधानिक संशोधन करने होंगे। इन संवैधानिक संशोधनों के लिए भाजपा के पास न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा में पर्याप्त संख्या है। आईएनडीआईए गठबंधन पूरी तरह से एक राष्ट्र-एक चुनाव का विरोध करता है। मोदी ने कुरुक्षेत्र रैली में आरोप लगाया था कि ‘शाही परिवार’ की मंशा दलितों के आरक्षण खत्म करने की है। इन आरोपों को नकारते हुए चिदंबरम ने पलटकर सवाल दागा कि हमें आरक्षण क्यों खत्म करना चाहिए। आबादी के अनुसार 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को निश्चित रूप से हटाया जाना चाहिए। हम जातीय जनगणना की बात करते हैं। आरक्षण निश्चित रूप से आबादी के अनुसार होना चाहिए। प्रधानमंत्री जो कहते हैं, उनकी हर बात पर विश्वास नहीं करें।

 

MadhyaBharat 16 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.