Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मायावती ने कहा हम दोनों गठबंधनों से दूर रहेंगे
lucknow, Mayawati,both alliances

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा और विपक्ष के गठबंधनों से अलग रहने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि दोनों गठबंधनों में सिर्फ सत्ता के लिए आपसी तालमेल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के काल में सबसे ज्यादा दलितों का शोषण हुआ है।

 

 

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन बीजेपी का विरोध कर रहा है। इनके पास कोई नीति नहीं है। सिर्फ ये सत्ता में आने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। ये लोग केंद्र में आने के अपने-अपने दावे कर रहे हैं। जमीनी हकीकत है कि ये लोग जमीनी काम नहीं किये हैं।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिवादी पार्टियों के साथ गठबंधन कर रही है, जबकि कांग्रेस के काल में सबसे ज्यादा शोषण हुआ है। वह सिर्फ सत्ता में आने के लिए इंडिया नाम से गठबंधन बनाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की बातें और दावे खोखले हैं। इन पार्टियों में जन हितार्थ कम और राजनीतिक स्वार्थ ज्यादा दिखता है। दोनों ही गठबंधनों में सिर्फ सत्ता की लड़ाई है। इन्हें बहुजन के हित से कोई लेना-देना नहीं है। वह सिर्फ लोगों के साथ छलावा कर रही है। हम दोनों गठबंधनों से दूर रहेंगे।

MadhyaBharat 19 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.