Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
श्रीनगर में पहाड़ो से गिरे पत्थर
पहाड़ो से गिरे पत्थर

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड के चमोली जिले में सुबह एवलांच आया। भारत चीन सीमा पर स्थित मलारी गांव के पास कुंती नाले में ग्लेशियर टूटकर गिर गया। फिलहाल, नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर है।वहीं, कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी के चलते हाईवे बंद हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों से सड़क पर पत्थर और मलबा गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है। हालांकि बर्फ की चादर में लिपटे टूरिस्ट स्पॉट्स पर पर्यटकों की तादाद बढ़ रही है। वहीं, दिल्ली में शीत लहर चल रही है। मौसम विभाग ने यहां सोमवार को बारिश की आशंका जताई है। उधर, राजस्थान के कई जिलों में बारिश और ओलों से फसलें बर्बाद हो गई हैं।रविवार को हुई बारिश के चलते सोमवार को दिल्ली में सुबह से ही सर्दी ज्यादा रही। बर्फीली हवाएं चल रही हैं। तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो कि इस मौसम में सामान्य है। आज भी बादल छाए हुए हैं, दिल्ली-NCR के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और यह बहुत खराब से खराब श्रेणी में आ गया है। बता दें कि 29 जनवरी को बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी भी बारिश के बीच हुई। बारिश के चलते यहां ड्रोन शो रद्द करना पड़ा।

MadhyaBharat 30 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.