Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
14 राज्यों में PFI के ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी
14 राज्यों में PFI के ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी  की छापेमारी

देश विरोधी गतिविधियों ने PFI की संलिप्तता पर हुई कार्रवाई 

 

हाल के दिनों में कई देश विरोधी गतिविधियों ने PFI की संलिप्तता मिली है। जिसको लेकर यूपी, केरल, आंध्र, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के 14 राज्यों में PFI के ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी  की छापेमारी जारी है।  केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु प्रमुख रूप से शामिल हैं। अब तक की यह पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई है। जिसको लेकर  पीएफआई समर्थकों में रोष है। जिसके बाद प्रदर्शन को लेकर 100 से अधिक पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। इनमें पीएफआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल है।  एनआईए की कार्रवाई के दौरान केरल  में विरोध का सामना भी करना पड़ा। भारी संख्या में पीएफआई समर्थक जमा हो गए और एनआईए के खिलाफ 'गो बैक' के नारे लगाने लगे। पीएफआई के अध्यक्ष परवेज और उनके भाई को गिरफ्तार किया गया है। पीएफआई के राष्ट्रीय सचिव वीपी नजरुद्दीन को भी हिरासत में लिया गया है। देशव्यापी छापेमारी में 106 पीएफआई पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 22 केरल से, 20-20 महाराष्ट्र और कर्नाटक से, 10 तमिलनाडु में, 9 असम में, 8 यूपी में, 5 आंध्र प्रदेश में, 4 मध्य प्रदेश में, 3-3 दिल्ली और पुडुचेरी में और 2 को राजस्थान में गिरफ्तार किया गया है।बताया जा रहा है कि  एनआईए और ईडी ने मध्यरात्रि से पीएफआई के प्रदेश प्रमुख ओएमए सलाम के घर छापा मारा। इसके अलावा मंजेरी, मलप्पुरम जिलों में भी पीएफआई अध्यक्ष और पीएफआई कार्यालयों सहित जिला स्तर के नेताओं के घरों पर छापेमारी की जा रही है।

MadhyaBharat 22 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.