Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिजनौर में ऑटो से भिड़ी कार सात लोगों की मौत
 Bijnor,  Car collides , groom died

बिजनौर । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे एक कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जान गंवाने वाले सभी लोग ऑटो में सवार थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और जिला प्रशासन को पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक जिले के थाना धामपुर के हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाई-वे पर स्थित फायर स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे यह हादसा हुआ। घने कोहरे के कारण कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी। इनमें दूल्हा और दुल्हन भी हैं। जान गंवाने वाले सभी लोग बिजनौर जिले के ग्राम तीबड़ी के रहने वाले थे।

हादसे में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक लड़की की मौत हुई है। मरने वालों में दूल्हा-दुल्हन के साथ दूल्हे की मौसी, दूल्हे का भाई, ऑटो ड्राइवर समेत सात लोग हैं। हादसे का शिकार हुआ परिवार झारखंड से निकाह करके मुरादाबाद आया था। वहां से घर आने के लिए ऑटो बुक किया था। जैसे ही ऑटो हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाई-वे पर स्थित फायर स्टेशन के पास पहुंचा, क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा और एसपी देहात राम अर्ज घटनास्थल पर पहुंचे।

ग्राम तीबड़ी निवासी खुर्शीद अंसारी अपने पुत्र विशाल (26) का खुशी  (23) के साथ निकाह कर मुरादाबाद पहुंचे और यहां से ऑटो बुक करके घर आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। ऑटो टक्कर के बाद सामने के बिजली के पोल से टकरा गया। इसकी वजह से ऑटो में सवार सातों लोगों की मौके पर मौत हो गयी। सड़क दुर्घटना में आरोपित कार चालक शेरकोट के कोटरा मोहल्ला निवासी अमन पुत्र इमरान, सुहेल पुत्र हबीब अली घायल हुए हैं। दोनों घायलों का नगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

इनकी हुई मौत

खुर्शीद (67) पुत्र सद्दीक, दूल्हा विशाल (26) पुत्र खुर्शीद, दुल्हन खुशी (23), हल्दौर थाना इलाके के गांव खारी निवासी मुमताज (33), साली रूबी (28) पत्नी मुमताज, बुशरा (12) पुत्री मुमताज, जिला मुरादाबाद के कांठ थाना इलाके के गांव कासमपुर निवासी ऑटो चालक अजब सिंह (45) पुत्र धर्मपाल सिंह शामिल हैं। 

MadhyaBharat 16 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.