Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भारतीय नागरिक पर सह-यात्री के ऊपर पेशाब करने का आरोप
new delhi, Indian national ,urinating ,co-traveller

नई दिल्ली। भारतीय यात्री द्वारा न्यूयॉर्क से नई दिल्ली के लिए अमेरिकन एयरलाइंस (एए-292) की उड़ान पर अमेरिकी सह-यात्री के ऊपर कथित रूप से पेशाब करने का आरोप है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि 21 वर्षीय भारतीय की पहचान आर्य वोहरा के रूप में हुई जो अमेरिका में एक छात्र है। उसने 4 मार्च को एक अमेरिकी नागरिक के साथ यह हरकत तब की जब वह शराब के नशे में था।

 

वहीं अमेरिकी एयरलाइन के बयान में कहा गया है कि अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 292 जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेएफके) से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीईएल) की सेवा के दौरान एक व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की गई। फ्लाइट रात 9:50 बजे दिल्ली लैंड हुई। एयरलाइन ने कहा कि वह भविष्य के लिए इस यात्री को प्रतिबंधित कर रही है। विमान आगमन पर, पर्सर ने सूचित किया कि यात्री भारी नशे में था और चालक दल के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था।

 

वह बार-बार चालक दल के साथ बहस कर रहा था। अपनी जगह पर बैठने के लिए तैयार नहीं था और लगातार चालक दल और विमान की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा था। साथी यात्रियों को अपनी हरकतों से परेशान करने के बाद आखिरकार 15जी पर बैठे एक यात्री के ऊपर उसने पेशाब कर दिया।

एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लैंडिंग से पहले अमेरिकन एयरलाइंस के पायलट ने बोर्ड पर एक अनियंत्रित यात्री के संबंध में दिल्ली एटीसी से संपर्क किया। सुरक्षा की मांग की। आवश्यक कार्रवाई के लिए सीआईएसएफ को मामले की जानकारी दी गई। विमान के उतरने के बाद, सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे विमान से बाहर निकाला। इस बीच आरोपित यात्री ने सीआईएसएफ जवान के साथ भी दुर्व्यवहार किया। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पुलिस ने संज्ञान लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

वहीं पुलिस का कहना है कि आर्य वोहरा के खिलाफ विमान में उड़ान के दौरान सह यात्री पर पेशाब करने की शिकायत मिली है। आर्य वोहरा यूएसए में छात्र है। डिफेंस कॉलोनी दिल्ली का निवासी है। वहीं विमानन नियामक डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनी से विस्तृत जानकारी मांगी है। डीजीसीए के अधिकारी ने कहा कि हमें संबंधित एयरलाइन से एक रिपोर्ट मिली है। ऐसा लगता है कि उन्होंने स्थिति को पेशेवर रूप से संभाला है और उचित कार्रवाई की है।

MadhyaBharat 5 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.