Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अगले 24 घंटे में सौराष्ट्र और कच्छ के तटों से टकराएगा चक्रवात बिपरजॉय
new delhi, Cyclone Biparjoy ,hit Saurashtra and Kutch

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अगले 24 घंटे में सौराष्ट्र और कच्छ के तटों से टकराएगा। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान बेहद खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि इन क्षेत्रों में 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बुधवार को मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय फिलहाल मुंबई से दूर है। बिपरजॉय के 15 जून को मांडवी और कराची के बीच लैंडफॉल बनाने की संभावना है। अगले 24 घंटों में कच्छ, सौराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है।

 

तूफान बिपरजॉय बुधवार को ढाई बजे तक जखाऊ पोर्ट (गुजरात) से लगभग 260 किमी दक्षिण पश्चिम और देवभूमि द्वारका से 270 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम की दूरी पर है और तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार कच्छ, देवभूमि, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोर्बी में बुधवार को बारिश होने की संभावना है और 15 जून को इन क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में बिपरजॉय तूफान की वजह से 15 जून की शाम 125-150 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

MadhyaBharat 14 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.