Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एकनाथ शिंदे के सामने शिवसेना में शामिल हुए कांग्रेस के बागी विधायक राजेन्द्र गुढ़ा
mumbai, Rebel Congress MLA , Eknath Shinde

झुंझुनू। अपने बयानों के चलते अक्सर विवादों में रहने वाले पूर्व मंत्री व उदयपुरवाटी से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हो गये। राजेन्द्र गुढ़ा वर्ष 2018 में बसपा के टिकट पर उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद बसपा के सभी छह बसपा विधायकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

 

इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने एक साल पहले यहीं पर कहा था कि गुढ़ा के कारण मैं मुख्यमंत्री हूं, फिर उन्हीं को बर्खास्त कर दिया। एकनाथ शिंदे ने कहा कि गहलोत ने जो किया, उसका जवाब जनता देगी। गुढ़ा ने क्या गलती की। सच्चाई का साथ देना गुनाह है क्या? गुढ़ा ने राजस्थान में कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की ही तो आवाज उठाई थी। शिंदे ने कहा कि गुढ़ा ने मंत्री पद छोड़ा, सच्चाई नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा का शिवसेना में स्वागत है। राजस्थान की वीरता और महाराष्ट्र की वीरता का मिलन सुखद है। गुढ़ा जब भी महाराष्ट्र आते थे तो वहां रह रहे राजस्थानियों की चिंता करते थे। महाराष्ट्र में रहने वाले हर राजस्थानी का हम ध्यान रखेंगे।

शिंदे ने कहा कि आपकी तरह ही मैंने भी मंत्री पद छोड़ा था। मैंने बाला साहेब के विचारों-आदर्शों के लिए मंत्री पद छोड़ा था। राजेंद्र गुढ़ा ने सचाई के लिए मंत्री पद छोड़ा। राजस्थान में कानून-व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। राजस्थान का विकास होना चाहिए।

 

दरअसल, विधायक गुढ़ा ने शनिवार को झुंझुनू जिले के गांव गुडा में अपने पुत्र शिवम गुढ़ा के जन्मदिन पर एक जनसभा का आयोजन किया था। इस जनसभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विशेष रूप से शामिल हुए थे। सभा में शिंदे ने गुढ़ा को शिवसेना का दुपट्टा पहनाकर उनके शिवसेना में शामिल करने की घोषणा की। गुढ़ा इससे पहले बसपा और कांग्रेस में भी रह चुके हैं।

 

उल्लेखनीय है कि बसपा से कांग्रेस में आने वाले विधायक गुढ़ा ने मंत्री पद पर रहते हुए जुलाई में विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। एक मंत्री के अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने से कांग्रेस की विधानसभा में असहज स्थिति बन गई थी। यह मुद्दा उठाने के बाद गुढ़ा को उसी दिन देर शाम मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद गुढ़ा ने विधानसभा में लाल डायरी लहराकर नया विवाद छेड़ दिया था। राजेंद्र ने विधानसभा में लाल डायरी लहराकर दावा किया था कि यह डायरी आरटीडीसी अध्यक्ष धमेंद्र सिंह राठौड़ के घर पड़े इनकम टैक्स छापों से पहले लाई गई थी। गुढ़ा ने लाल डायरी को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल रखा है। गुढ़ा के शिवसेना में शामिल होने की अटकलें दो-चार दिन पहले से ही तेज हो गई थीं। शिवसेना (शिंदे गुट) के राजस्थान प्रांत प्रभारी चंद्रराज सिंघवी ने पोस्ट भी शेयर की थी।

MadhyaBharat 9 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.