Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री ने किया दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन
rajasthan,PM inaugurates ,Delhi-Vadodara-Mumbai Expressway

दौसा (राजस्थान)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आधारभूत संरचना पर किया गया निवेश भविष्य में बड़े स्तर पर निवेश को आकर्षित करता है। वो आज (रविवार) यहां दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का उद्घाटन करने के बाद आयोजत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं देश की प्रगति को गति मिलती है। ढांचागत सुविधाओं पर खर्च की गई राशि जमीन पर कई गुणा असर छोड़ती है। इन्फ्रा पर किया गया निवेश आगे बड़े स्तर पर निवेश को आकर्षित करता है। पिछले पांच साल में राजस्थान में सड़कों के विकास में 50 हजार करोड़ का निवेश किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे से क्षेत्र और साथ लगते हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। इससे लोगों के समय की बचत होगी और दिल्ली से राजस्थान आने वाले लोग जल्दी अपने घर पहुंच पाएंगे। इससे छोटे किसानों और पशुपालकों को भी लाभ होगा और वे आसानी से अपना उत्पाद बड़े बाजार में लाकर बेच पाएंगे।

प्रधानमंत्री ने इससे पहले यहां राजस्थान में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से आठ लेन दिल्ली-मुंबई एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का लोकार्पण और अन्य तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यह पहला खंड हरियाणा में गुरुग्राम के अलीपुर गांव से राजस्थान के दौसा के बीच का है। इसकी लंबाई 220 किलोमीटर है। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और अन्य केन्द्रीय मंत्री मौजूद रहे।

अभी दिल्ली से दौसा तक पहुंचने में छह घंटे तक का समय लगता है। आज के बाद महज ढाई घंटे के अंदर दौसा और करीब तीन घंटे के अंदर दिल्ली से जयपुर पहुंचा जा सकेगा। दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पूरी तरह बनने के बाद अगले साल से दिल्ली से मुंबई का सफर कार से मात्र 12 घंटे के अंदर पूरा होगा। अभी मुंबई पहुंचने में 24 घंटे का समय लगता है।

दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का दिल्ली-दौसा-लालसोट सेक्शन 12,150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर राजस्थान और देश की प्रगति के दो मजबूत स्तंभ बनने वाले हैं। यह परियोजना आने वाले समय में राजस्थान सहित इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलनी वाली है। इस आधुनिक कनेक्टिविटी का लाभ सरिस्का टाइगर रिजर्व, केवलादेव और रणथम्भोर नेशनल पार्क, जयपुर, अजमेर जैसे अनेक पर्यटक स्थलों को भी होगा। देश और विदेश के पर्यटकों के लिए राजस्थान पहले से ही आकर्षक रहा है। अब इसका आकर्षण और बढ़ जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे देश के सबसे बड़े और सबसे आधुनिक एक्सप्रेस-वे में से एक है। यह विकसित भारत की भव्य तस्वीर है। इस साल के बजट में हमने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि 2014 में प्रावधानित राशि का पांच गुना है। इस निवेश से राजस्थान को काफी फायदा होने वाला है।

MadhyaBharat 12 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.