Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
असम में भीषण बाढ़ ,8 लाख लोग प्रभावित
असम में भीषण बाढ़

पानी के बहाव में पटरी से पलटी ट्रेन , हांथी बहे 

 

एक तरफ देश भीषण गर्मी से जूझ रहा है।  तो वहीं  देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी हुई  है। असम में बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। राज्य में बाढ़ के कारण करीब 8 लाख लोग प्रभावित हैं। जमुनामुख जिले के दो गांवों के 500 से अधिक परिवार रेलवे ट्रैक पर रहने को मजबूर हैं। बाढ़ में अपना लगभग सब कुछ गंवा देने के वाले जमुनामुख जिले के चांगजुरई और पटिया पाथर गांव के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर ग्रामीणों का दावा है कि उन्हें पिछले पांच दिनों में राज्य सरकार और जिला प्रशासन से ज्यादा मदद नहीं मिली है। लोगों को खाने-पीने की चीजों की बहुत किल्लत हो रही है। असम में भारी भूस्खलन और लगातार बारिश की वजह से बाढ़  जैसे हालात बने हैं। असम के नागांव में कामपुर के कई इलाकों में बारिश के बाद हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। वहीं पटरियों पर जलजमाव होने के कारण असम के लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड में दो दिनों से फंसी दो ट्रेनों के करीब 2800 यात्रियों को निकालने का काम सोमवार को वायु सेना और अन्य एजेंसियों की मदद से पूरा हो गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई यात्रियों को वायु सेना द्वारा निकाला गया क्योंकि शनिवार से जारी लगातार बारिश से बचाव अभियान बाधित हुआ था। दो ट्रेनें दीमा हसाओ जिले में एनएफआर के लुमडिंग खंड में फंसी हुई थीं।  हाफलोंग राजस्व खंड में भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई है।  और असम के सात जिलों में बाढ़ से 57,119 लोग प्रभावित हुए हैं। क्योंकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। प्रभावित लोगों में से 4,330 को सरकार द्वारा स्थापित 20 राहत शिविरों में रखा गया है। विभिन्न प्रभावित जिलों में नौ राहत वितरण केंद्र संचालित हैं। इसमें कहा गया है कि बाढ़ की मौजूदा स्थिति में कुल 10,321 हेक्टेयर खेत जलमग्न हो गए हैं। एनएफआर के प्रवक्ता ने गुवाहाटी में कहा कि प्रभावित क्षेत्र में शनिवार से खंड की करीब 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 10 से अधिक अन्य ट्रेनों को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। लगातार बारिश के बावजूद क्षतिग्रस्त रेल पटरियों की बहाली का काम जोरों पर है। बाढ़ की भीषण चपेट में जानवर भी आये। हाथियों का शव बाढ़ में तैरता मिला।  वहीं रेलवे ट्रैक  पर दौड़ती ट्रेने पानी में तैरती दिखीं।   वहीं दूसरीओर उत्तर भारत की बात करें तो कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू के कारण लोग बेहाल रहे हैं। बीते दिनों, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। हालांकि, शुक्रवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण तापमान में गिरावट जरूर दर्ज किया गया। 

MadhyaBharat 21 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.