Since: 23-09-2009
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया बल्कि उसे गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के आईजी मुख्यालय सुखचैन सिंह ने कहा कि अमृतपाल चारों तरफ से घिर चुका था। पुलिस की कड़ी घेराबंदी के बीच उसे गिरफ्तार किया गया।
आईजी मुख्यालय सुखचैन सिंह ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा का ध्यान रखा। चारों ओर से नाकाबंदी के कारण अमृतपाल को फरार होने का कोई रास्ता नहीं मिला और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसको गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि अमृतपाल पर एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने ग्राम रोडे को चारों ओर से घेरा रखा था। पुलिस गुरु घर में जाकर किसी तरह के विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहती थी। रविवार सुबह 6:45 पर ग्राम रोडे से उसे पकड़ा गया है। पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस को अमृतपाल के ग्राम रोडे में होने की पुख्ता जानकारी थी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |