Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर पांचवें दिन आयकर की छापेमारी
ranchi, Income tax raids, Congress MP Dheeraj Sahu

रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी रविवार को भी चल रही है। छापेमारी का आज पांचवां दिन है। रांची के रेडियम रोड स्थित सुशीला निकेतन में आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम सुबह ही पहुंच गई और कार्रवाई शुरू की, जो अब तक जारी है। टीम को छापेमारी में क्या मिला है? फिलहाल, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां भी नकदी और दस्तावेज बरामद हुए हैं।

बीते चार दिनों में छापेमारी के दौरान धीरज साहू के ठिकानों से 176 बैग रुपये मिले है। इनमें से अब तक 40 बैगों के नोटों की गिनती हुई है। अब भी 136 बैग बाकी हैं। इस दौरान नोट गिनने वाली मशीन भी जल चुकी है लेकिन नोटों की गिनती अब भी जारी है। आज देर रात तक नोटों की गिनती खत्म होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुल 50 कर्मचारी और 25 मशीनों नोटों की गिनती कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जब्त नोटों का आंकड़ा 400 से पार जा सकता है।

ओडिशा में बलदेव साहू संस एंड ग्रुप कंपनीज के ठिकानों से मिले कंप्यूटर और अन्य डिजिटल डिवाइस की जांच भी शुरू हो चुकी है। हैदराबाद से आयकर विभाग की 25 सदस्यीय एनालिस्ट टीम पहुंच चुकी है। वहीं, अब आईटी की टीम धीरज साहू के लॉकर को खोल सकती है। लॉकर खुलने के बाद पता चलेगा कि उनमें क्या-क्या है। अब तक जितने बैंक अकाउंट का पता चला है, उनके ट्रांजेक्शन जांचे जाएंगे। विभाग कंपनी के कर्मियों को पूछताछ के लिए बुला सकता है।

MadhyaBharat 10 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.