Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गुजरात में 1 से 5 दिसंबर को चुनाव , 8 को मतगणना
गुजरात में 1 से 5 दिसंबर को चुनाव , 8 को मतगणना

 

गुजरात विधानसभा चुनाव में 4.6 लाख नए वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे

 

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। विधानसभा चुनाव 1 और 5 दिसंबर को होंगे और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने  कहा कि मतदान के बेहतर अनुभव के लिए, 1274 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। 182 मतदान केंद्रो पर मतदाताओं का लोक निर्माण विभाग स्वागत करेगा। पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के मतदान कर्मचारी करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में निर्वाचन आयोग की तरफ से मोरबी की दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों और शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक और संवेदना प्रकट किया और कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में 4.6 लाख नए वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि दिव्यांगों के लिए विशेष पोलिंग बूथ की व्यवस्था की गई है, राज्य में सभी पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर ही रहेंगे। चुनाव आयोग ने एक बड़ा ऐलान कर कहा कि इस बार के गुजरात चुनाव में किसी भी मतदाता द्वारा शिकायत करने पर 100 मिनट में जवाब दिया जाएगा। सी-विजिल एप पर वोटर शिकायत कर सकते हैं। आपको बता दें राज्य में बीते 27 साल से भाजपा की सरकार है। गुजरात विधानसभा की 182 सीट के लिए चुनाव दिसंबर तक होने वाले हैं। और इसके लिए चुनाव आयोग लंबे समय से तैयारियों में जुटा हुआ है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 सीट जीतकर सरकार बनाई गिराई थी।

MadhyaBharat 3 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.