Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जर्मनी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने किया स्वागत
new delhi,Indian community, warmly welcomed ,Prime Minister Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अपनी तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के पहले पड़ाव में बर्लिन पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय का हाथ जोड़कर स्वागत स्वीकार किया। इस दौरान एक भारतीय मूल के बालक ने प्रधानमंत्री को देश भक्ति गीत सुनाया जिसकी उन्होंने प्रशंसा की। वहीं एक भारतीय मूल की बालिका ने प्रधानमंत्री को भेंट स्वरूप उनकी पेंटिंग सौंपी।

 

प्रधानमंत्री ने अपने जर्मनी आगमन को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि बर्लिन में अभी सुबह का समय है, लेकिन भारतीय समुदाय के कई लोग वहां पहुंचे हैं। उनसे बात करना अद्भुत रहा। हमारे डायस्पोरा ने जो हासिल किया है उस पर भारत को गर्व है।

 

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “बर्लिन में उतरना हुआ है। आज मैं चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से बात करूंगा। व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत और एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करना है। मुझे विश्वास है कि यह यात्रा भारत और जर्मनी के बीच मित्रता को बढ़ावा देगी।”

 

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बर्लिन में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) के छठे संस्करण की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री और चांसलर स्कोल्ज़ संयुक्त रूप से एक बिजनेस कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

MadhyaBharat 2 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.