Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नगांव के धिंग एवं बटद्रवा इलाके से पांच जेहादी गिरफ्तार
nagaon,Five jihadis arrested, ​​Nagaon

नगांव। जेहादियों से संपर्क के आरोप में 5 लोगों को नगांव के धिंग और बटद्रवा इलाके से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 18 मोबाइल फोन और 200 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि जेहादियों ने अपने मोबाइल से पाकिस्तान को ओटीपी प्रेषित किया है।

 

गिरफ्तार पांचों की पहचान बाहारुल इस्लाम, बाहिदूज जमान, बदरुद्दीन, आसिकुल इस्लाम और मिजानुर रहमान के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनआईए के माध्यम से 10 जेहादियों के बारे में यहां की पुलिस को सूचना मिली थी। उसी आधार पर बीती मध्य रात्रि से पुलिस ने गिरफ्तारियां आरंभ की हैं। अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके अलावा अन्य पांच जेहादियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

 

उल्लेखनीय है कि राज्य के मोरीगांव, बरपेटा, बंगाईगांव, धुबड़ी और नगांव जिला जेहादियों के लिए आश्रय़ स्थल के रूप में चिह्नित हुए हैं। जेहादी संपर्क के आरोप में पहले भी कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

MadhyaBharat 8 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.