Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नीट-यूजी री-एग्जामिनेशनः 48 फीसदी छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
new delhi, NEET-UG ,re-examination

नई दिल्ली। देशभर में विवाद और जांच के बीच रविवार को जिन 7 केंद्रों पर 1563 अभ्यर्थियों की दोबारा नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 48 फीसदी छात्र उपस्थित नहीं हुए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नीट यूजी की परीक्षा में ग्रेस मार्क्स हासिल करने वाले 1563 अभ्यर्थियों को री-एग्जामिनेशन में शामिल होना था।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से बताया गया कि रविवार, 23 जून को देश में 7 केंद्रों पर 1563 स्टूडेंट्स के लिए दोबारा नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की गई। इनमें से कुछ केंद्रों पर एक भी स्टूडेंट पेपर देने नहीं पहुंचा। कुल 48 फीसदी स्टूडेंट्स परीक्षा देने नहीं पहुंचे। एनटीए के आंकड़ों के मुताबिक कुल 1,563 छात्रों में से 813 (52 प्रतिशत) ने दोबारा परीक्षा दी और 750 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, मेघालय और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सात परीक्षा केंद्र खोले गए थे।

इन केंद्रों में चंडीगढ़ में दो परीक्षार्थी परीक्षा देने वाले थे जिसमें दोनों ही अनुपस्थित रहे। गुजरात में 1 परीक्षार्थी को शामिल होना था, वह उपस्थित रहा। हरियाणा में 494 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे, जिसमें 287 ने दोबारा परीक्षा दी और 207 अनुपस्थित रहे। मेघालय में 494 परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले थे, जिसमें 230 अनुपस्थित रहे और 234 परीक्षार्थियों ने दोबारा परीक्षा दी।

MadhyaBharat 24 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.