Since: 23-09-2009
रायपुर/नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। वर्तमान की मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश को कमजोर कर रहे हैं। कांग्रेस देश को जोड़ने वाली पार्टी है। ऐसे में कांग्रेस की जीत में देश की जीत समाहित है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन में शनिवार को दूसरे दिन सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने कहा कि पीएम मोदी देश के लिए नहीं बल्कि वह अपने कुछ मित्रों के लिए सत्ता चला रहे हैं। देश इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में कांग्रेस के लोगों को संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि देश के आम जन की आवाज है। हम लोगों के समानता, स्वतंत्रता और न्याय के लिए लड़ते हैं। यह पार्टी लोगों की आवाज को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि हमारा रास्ता आसान नहीं है लेकिन हम पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में जरूर जीतेंगे।
सोनिया गांधी ने अपने संबोधन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की। उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा करने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी को बधाई दी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |