Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक के मामले में शख्स गिरफ्तार
गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक के मामले में शख्स गिरफ्तार

 

मुंबई पुलिस ने एक शख्स हेमंत पवार को हिरासत में लिया

 

गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। अमित शाह दो दिनों के मुंबई दौरे पर थे।शाह ने  कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी। अमित शाह की सुरक्षा के चूक के  मामले में मुंबई पुलिस ने एक शख्स हेमंत पवार को हिरासत में लिया है। वहीं कोर्ट ने युवक को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है। बताया जा रहा है कि हेमंत पवार महाराष्ट्र के धूले का रहने वाला है। हेमंत  खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बता रहा था। इस तरह वो घंटों तक अमित शाह के आसपास घूमता रहा। जब हेमंत पर मंत्रालय के अधिकारियों को शक हुआ तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस का कहना है कि इस केस के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इससे पहले आरोपी को महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम के आवास के आसपास भी देखा गया था। अब इस बात की जांच की जा रही है कि देश के गृहमंत्री की इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ऐसी चूक कैसे हुई। अमित शाह की सुरक्षा कई चक्रों में होती है और जब उनका कार्यक्रम होता है तो उनसे मिलने वालों की पूरी जांच पहले ही की जाती है। जानकारी के मुताबिक़  आरोपी शख्स ने सीआरपीएफ के कुछ जवानों से जब अमित शाह के बारे में पूछताछ की तो शक हुआ। वहीं आरोपी युवक से पूछताछ में वो सही जवाब नहीं दे पाया।  जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  अब इतनी बड़ी सुरक्षा में चूक कैसे हो गई इसका पता लगाया जा रहा है। 

MadhyaBharat 9 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.