Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
योगी सरकार की कार्रवाई को लेकर SC में सुनवाई
योगी सरकार की कार्रवाई को लेकर SC में सुनवाई

 

नोटिस जारी कर पूछा कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत है ?

उत्तर प्रदेश में भड़की हिंसा के बाद योगी सरकार की कार्रवाई को लेकर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बोपन्ना और विक्रम नाथ की बेंच ने बुल्डोजर कार्रवाई पर योगी आदित्यनाथ सरकार को नोटिस जारी किया है। आपको बता दें भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर हिंसा हुई थी। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस में योगी सरकार से पूछा है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत बुलडोजर कार्रवाई की गई है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को नोटिस जारी करते हुए साफ कहा है कि किसी भी तरह की तोड़फोड़ की कार्रवाई कानून की प्रक्रिया के हिसाब की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य को सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि हम नोटिस जारी करेंगे, आप 3 दिन में इसका जवाब दाखिल करें। इस सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सीयू सिंह ने बहस शुरू की। वहीं जमीयत की ओर से वकील CU सिंह ने दलील पेश की। सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के जजों के सामने कहा कि उत्तर प्रदेश में विध्वंस की कार्यवाही चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार को अपनी आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब किसी को शिकायत होती है तो उसे हल करने का अधिकार होता है। इस तरह के विध्वंस केवल अधिनियम के अनुसार हो सकते हैं। मामले की सुनवाई अगले हफ्ते होगी। 

MadhyaBharat 16 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.