Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राज्‍यों के गृहम‍ंत्रियों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के उप-राज्‍यपालों का चिंतन शिविर
राज्‍यों के गृहम‍ंत्रियों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के उप-राज्‍यपालों का चिंतन शिविर

 

गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के सूरजकुंड में करेंगे अध्‍यक्षता 

केन्‍द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह हरियाणा के सूरजकुंड में आज से शुरू हो रहे राज्‍यों के गृह मंत्रियों के दो दिन के चिंतन शिविर की अध्‍यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल वीडियो कॉफ्रेंस के माध्‍यम इस शिविर को सम्‍बोधित करेंगे। राज्‍यों के गृह मंत्री और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के उपराज्‍यपाल तथा प्रशासक इस सम्‍मेलन में शामिल होंगे। राज्‍यों के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, केन्‍द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल और केन्‍द्रीय पुलिस संगठनों के महानिदेशक भी चिंतन शिविर में हिस्‍सा लेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सम्‍मेलन के छह सत्रों में कई विषयों पर विचार-विमर्श होगा।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा पहुंच रहे हैं। यहां वो फरीदाबाद से 6,629 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं सूरजकुंड में गृह मंत्रियों के सम्मेलन की शुरुआत होगी, जहां आंतरिक सुरक्षा को लेकर विजन 2047 बनाने पर राज्यों से चर्चा की जाएगी। अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के फरीदाबाद में सुबह 11 बजे जन उत्थान रैली के माध्यम से 6,629 करोड़ रुपये की लागत वाली चार परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें 5,618 करोड़ रुपये की लागत वाली हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास, सोनीपत जिले में 590 करोड़ रुपये की लागत से रेल कोच नवीनीकरण फैक्ट्री का उद्घाटन, रोहतक में 315.40 करोड़ रुपये में बनाया गया देश का पहला सबसे लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक शामिल है। 2 दिवसीय सम्मेलन में सबसे प्रमुख मुद्दा आतंरिक सुरक्षा का रहेगा। इसमें पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, साइबर अपराध प्रबंधन, आपराधिक न्याय प्रणाली में आईटी के बढ़ते उपयोग, भूमि सीमा प्रबंधन, तटीय सुरक्षा, महिला सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

MadhyaBharat 27 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.