Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मां-माटी और मानुष का भक्षण कर रही टीएमसी: नरेन्द्र मोदी
kolkata, TMC , Narendra Modi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि तृणमूल ये कहकर राजनीति में आई थी कि ‘मां, माटी, मानुष’ की रक्षा करेगी। आज तृणमूल मां, माटी और मानुष का ही भक्षण कर रही है।

रामकृष्ण मिशन, भारत सेवाश्रम और इस्कॉन के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि अब तृणमूल ने तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी हैं। इन पवित्र संस्थाओं के खिलाफ अफवाह फैलाना ममता बनर्जी की मानसिकता को उजागर करता है।

मोदी ने कहा कि बंगाल की महिलाओं का भरोसा तृणमूल कांग्रेस से टूट गया है। संदेशखाली में जो पाप हुआ है, उसने पूरे बंगाल की बहनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एससी-एसटी परिवार की बहनों को तो तृणमूल के लोग इंसान ही नहीं समझते। अपने शाहजहां को बचाने के लिए तृणमूल के लोग संदेशखाली की बहनों को ही दोषी ठहरा रहे हैं। उनके चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं। जैसी भाषा ये लोग उनके लिए बोल रहे हैं, इसके जवाब में बंगाल की हर बेटी अपने वोट से तृणमूल को तबाह कर देगी।

मोदी ने कहा कि तृणमूल और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस नेताओं के घर भारी मात्रा में पैसे मिले हैं। इसी तरह तृणमूल के नेताओं के पास भी पैसों की गड्डियां हैं। वे मोदी को गाली देते हैं, लेकिन क्या मैंने कभी आपसे कुछ छिपाने की कोशिश की है? मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों के तरकश में जितने तीर थे, वे चला चुके हैं, लेकिन जनता जनार्दन के सुरक्षा कवच के आगे इनका हर तीर, हर साजिश नाकाम साबित हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन आज इंडी गठबंधन वाले धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। कर्नाटक में इन लोगों ने ओबीसी कोटे का आरक्षण मुसलमानों को दे दिया, तृणमूल इस साजिश में कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस के साथ खड़ी है।

MadhyaBharat 19 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.