Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ओडिशा के संबलपुर में हिंसा युवक की हत्या
bhuvneshwar, Violence , Odisha

भुवनेश्वर (ओडिशा)। हनुमान जयंती पर किए की गई व्यापक सुरक्षा के बावजूद संबलपुर शहर अशांत है । पलटु मिर्धा नाम के युवक की हत्या के बाद शहर हिंसा की लपटों से घिर गया। आगजनी और पथराव के बाद हालात बेकाबू हो गए। स्थिति पर नियंत्रण के लिए प्रशासन को शुक्रवार रात 12 बजे से कर्फ्यू लगाना पड़ा है। संबलपुर के उप जिलाधिकारी ने कर्फ्यू लगाने की पुष्टि की है।

शहरी में कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को हनुमान जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। रात करीब आठ बजे एक गुट ने टाउन थाना दलेइपडा के पास रिंग रोड पर बाइक से जा रहे कुछ युवाओं को रोककर उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया । यह लोग हनुमान जयंती के कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस हमले में घायल पलटु मिर्धा ने दम तोड़ा दिया। दो अन्य युवा गंभीर रूप से घायल हैं ।

 

हनुमान जयंती समन्वय समिति की बाइक रैली पर बुधवार को हुए पथराव के बाद शहर अशांत है। उप जिलाधिकारी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि अगले आदेश तक कर्फ्यू लागू रहेगा । जरूरी सामग्री खरीदने के लिए सुबह 8 से 10 तथा अपराह्न 3ः30 से 5ः30 तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी पर 7655800760 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है ।

MadhyaBharat 15 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.