Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विश्व व देश की शांति के लिए हमारी सेना युद्ध के लिए भी तैयार: राजनाथ सिंह
lucknow, Our army, Rajnath Singh

लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्व और देश में शांति के लिए भारतीय सेना को हमेशा युद्ध के लिए भी तैयार रहने को कहा है। इजराइल-फिलिस्तीन विवाद और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह बयान बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दुनियाभर में कई महत्वपूर्ण देशों के बीच चल रहे शुद्ध जैसे माहौल में राजनाथ सिंह का यह बयान बताता है कि भारत कहीं ना कहीं अपने आप को इसमें शामिल मान रहा है। 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ शुक्रवार को अपने लखनऊ प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आए थे। यहां उन्होंने कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे कार्यक्रमों के आयोजन में उनका अधिक आनंद आता है, क्योंकि बड़े आयोजनों में वे लोगों से मिल नहीं पाते। मगर जब भी कोई छोटा आयोजन होता है तो मुलाकात आसान हो जाती है। इसलिए मैं हमेशा कहता हूं कि बड़े आयोजनों की जगह छोटे कार्यक्रम कराए जाएं, जिससे अधिक लोगों के साथ भेंट वार्ता हो सके।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उनसे जब पूछा गया कि फिलिस्तीन-इजराइल और यूक्रेन व रूस के बीच जिस तरह की स्थिति चल रही है, उसमें क्या भारत अपने आप को किसी युद्ध के लिए तैयार मानता है। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि निश्चिततौर पर भारत का उद्देश्य दुनियाभर में शांति स्थापित करने का है। मैंने अपनी सेना को यही निर्देश दे रखे हैं कि हम शांति के लिए काम करेंगे। मगर पूरी दुनिया में जिस तरह की स्थिति है, ऐसे में विश्व और भारत में शांति स्थापना को लेकर सेना को मैंने युद्ध के लिए भी तैयार रहने को कहा है। हमारी सेना किसी भी युद्ध से निपटने के लिए हमेशा तैयार है।

राजनाथ सिंह पिछले तीन दिन से लखनऊ में हैं। उनके दौरे का शुक्रवार को अंतिम दिन है। लखनऊ से सांसद  व केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे थे। उन्हाेंने यहां कई स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। शुक्रवार को खाटू श्याम मंदिर में दर्शन पूजन के बाद सिंह 11:30 बजे ऐकेडी पब्लिक स्कूल आलमबाग में आयोजित बैठक में कैंट विधानसभा के वरिष्ठजनों के साथ संवाद किया। बैठक के उपरांत एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 12:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

 

MadhyaBharat 6 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.