Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भ्रष्टाचार के आरोप में आप विधायक अमित रतन गिरफ्तार
chandigarh, AAP MLA , corruption charges

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने देर रात कार्रवाई करते हुए बठिंडा देहाती से आम आदमी पार्टी के विधायक को गिरफ्तार कर लिया। विधायक पर पिछले कई दिनों से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। पंजाब में आप सरकार बनने के बाद यह तीसरा मौका है जब भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत सत्तारूढ़ दल के विधायक पर कार्रवाई हुई है।

विजिलेंस ब्यूरो ने हाल ही में बठिंडा देहाती के विधायक अमित रतन कोटफत्ता के निजी सचिव को चार लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। गांव घुद्दा की सरपंच ने आरोप लगाया था कि विधायक के पीए ने विधायक का नाम लेकर गांव के विकास हेतु ग्रांट जारी करने की एवज में यह राशि मांगी थी। विजिलेंस ने जब विधायक के पीए को गिरफ्तार किया तो उस समय बठिंडा में विधायक से भी पूछताछ की गई थी। विजिलेंस ने जब यह मामला दर्ज किया तो सरपंच की शिकायत पर विधायक के नाम का जिक्र भी एफआईआर में किया गया था।

इस मुद्दे पर विपक्षी दल लगातार सरकार को घेर रहे थे। विधायक पिछले कई दिनों से भूमिगत थे। इसी दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए बुधवार की मध्य रात्रि विधायक अमित रतन को पटियाला जिला के अंतर्गत आते राजपुरा से गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस विधायक को गिरफ्तार करके बठिंडा में लेकर आई है। जहां पूछताछ की जा रही है। इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया था। पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद मंत्री फौजा सिंह सरारी को भी पद से हटा चुकी है।

MadhyaBharat 23 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.