Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
राहुल गांधी ने दूसरे दिन भी की दरबार साहिब में कार सेवा
chandigarh, Rahul Gandhi ,Darbar Sahib

चंडीगढ़। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पिछले दो दिन से दरबार साहिब में सेवा कर रहे हैं, लेकिन वह कब तक यहां रूकेंगे, इसे लेकर भी किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। मंगलवार को उन्होंने सब्जी काटी और जूठे बर्तन धोए। इसके बाद उन्होंने आए हुए श्रद्धालुओं को लंगर भी बांटा। छबील पर बैठकर काफी समय तक पानी की सेवा भी की।

राहुल गांधी अपने निजी दौरे पर सोमवार को अमृतसर पहुंचे थे। यहां माथा टेकने के राहुल गांधी अमृतसर में ही रूक गए। सोमवार को रात 12 बजे तक राहुल गांधी दरबार साहिब में ही थे। इसके बाद राहुल गांधी मंगलवार को अल सुबह सेवा करने दरबार साहिब पहुंच गए। मंगलवार को वह दिन के समय भी 24 घंटे में तीसरी बार दरबार साहिब पहुंचे।

यहां उन्होंने सबसे पहले लंगर घर में महिलाओं के साथ सब्जी काटी और जूठे बर्तन धोए। इसके बाद उन्होंने आए हुए श्रद्धालुओं को लंगर भी बांटा। उन्होंने परिक्रमा में छबील पर बैठकर काफी समय तक पानी की सेवा की। ये देख श्रद्धालु भी हैरान थे। लोग खुद करीब जाकर उनसे बात भी कर रहे थे और पानी भी ले रहे थे।

इस दौरान राहुल गांधी ने पालकी साहिब के दर्शन भी किए। गुरुघर के द्वार बंद होने के बाद राहुल गांधी साफ-सफाई की सेवा में जुट गए। उन्होंने कपड़ा पकड़ा और रेलिंग की सफाई का काम शुरू कर दिया। मंगलवार को भी दिन के समय राहुल गांधी दरबार साहिब में सेवा करते हुए नजर आए।

MadhyaBharat 3 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.