Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ऋषि सुनक का ब्रिटेन पीएम बनना लगभग तय है
ऋषि सुनक का ब्रिटेन पीएम बनना लगभग तय है

ऋषि सुनक और पेनी के बीच है मुकाबला 

ब्रिटेन में राजनीति ने एक बार फिर करवट बदली है।  लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद अब ऋषि सुनक का ब्रिटेन का अगला PM बनना तय माना जा रहा है। पीएम की रेस में  पेनी मॉरडॉन्ट का  नाम सामने आया था।  जॉनसन भी  रेस से बाहर हो गए हैं। बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री रेस से अपना नाम वापस लेने से पहले कहा था कि उनके पास 60 सांसदों का समर्थन है। बोरिस ने ये कहते हुए नाम वापस लिया कि अगर संसद में पार्टी ही एकजुट नहीं होगी तो अच्छे से सरकार नहीं चलाई जा सकेगी। हम चुने गए PM का समर्थन करेंगे।अब  मुकाबला ऋषि सुनक और पेनी के बीच रह गया है।  आपको बता दें ब्रिटेन की संसद में 357 सांसद हैं। नियम के मुताबिक, प्रधानमंत्री बनने के लिए 100 से ज्यादा सांसदों का समर्थन होना जरूरी है। अब लगभग सुनक का पीएम बनना तय है।  अगर ऐसा हुआ तो सुनक  28 अक्टूबर को ब्रिटेन के नए पीएम के तौर पर शपथ लेंगे।  इसके बाद 29 अक्टूबर को नई कैबिनेट का गठन होगा। इस मौके पर  ऋषि सुनक ने कहा- बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्सिट और वैक्सीन रोल-आउट जैसे अहम फैसले लिए। उन्होंने सबसे कठिन चुनौतियों का सामना करने में देश की मदद की। हम इनके आभारी रहेंगे। उन्होंने फिर से पीएम चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि वो देश के लिए योगदान देना जारी रखेंगे। वहीं  सुनक के बाद ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमंस की स्पीकर पेनी मॉरडॉन्ट हैं। पेनी मॉरडॉन्ट को सुनक का नंबर-2 माना जा रहा है। उधर माना ये भी जा रहा है कि बार-बार PM बदलने से सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी की छवि धूमिल  हो रही है। विपक्षी लेबर पार्टी की लोकप्रियता  बढ़ गई है। लेकिन अभी भी ब्रिटेन में नए चुनाव के लिए दो साल का समय है। कंजरवेटिव पार्टी के पास अभी काफी वक्त है की वे पार्टी की छवि भी सुधार सकते हैं। 

 

MadhyaBharat 24 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.