Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिल्ली के कई क्षेत्रों में एक्यूआई 400 के पार
new delhi, AQI crosses 400 ,areas of Delhi

नई दिल्ली । दीपावली औऱ छठ पर्व के बाद राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 383 दर्ज किया गया। लोगों का सांस लेना भी दूभर होता जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली को फिलहाल प्रदूषण से कोई राहत मिलने वाली नहीं है, क्योंकि दिल्ली में कोई बारिश के आसार नहीं है।

 

शुक्रवार को दिल्ली में सबसे अधिक एक्यूआई बवाना में रिकॉर्ड किया गया, जहां प्रदूषण का स्तर 440 के पार चला गया। इसके साथ करीब 16 स्थानों में एक्यूआई 400 के पार रिकॉर्ड किया गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार को मंदिर मार्ग पर एक्यूआई 374, चांदनी चौक में 280, आईटीओ में 361, इंडिया गेट में 388, पूसा दिल्ली में 347, शादीपुर 377, न्यू मोतीबाग 415, अशोक विहार में 401, पटपड़गंज में 402, आरके पुरम में 394, नेहरू नगर में 404, वजीरपुर में 412, पंजाबी बाग में 409, सोनिया विहार में 402, आनंद विहार में 412, विवेक विहार में 410 एक्यूआई दर्ज किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा', 51 से 100 तक को ‘संतोषजनक', 101 से 200 तक को ‘मध्यम', 201 से 300 तक को ‘खराब', 301 से 400 तक को ‘बहुत खराब' और 401 से 500 तक को ‘गंभीर' श्रेणी का माना जाता है।

 

 

MadhyaBharat 8 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.