Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
केजरीवाल की पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के आवास पर ईडी का छापा
new delhi, ED raids ,MLA Gulab Singh Yadav

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज शनिवार) सुबह आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर छापा मारा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी की यह बड़ी कार्रवाई है।

 

ईडी के अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर मौजूद हैं। कहा जा रहा है यह कार्रवाई भी कथित दिल्ली आबकारी (शराब) नीति घोटाला मामले से संबंधित है। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल को इस केस में ईडी 21 मार्च की रात गिरफ्तार कर चुकी है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को कल 28 मार्च तक के लिए ईडी हिरासत में भेज दिया।

विधायक यादव के यहां छापे पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा पूरे विपक्ष को जेल में डालने में व्यस्त है। हमारे चार प्रमुख नेता झूठे केस में जेल में हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे अन्य नेताओं को भी निशाना बनाया जाएगा, ताकि विपक्ष डरकर चुप हो जाए।

MadhyaBharat 23 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.