Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रायगढ़ जिले में केमिकल कंपनी हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत
mumbai, 8 people dead , Raigarh district

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड एमआईडीसी में ब्लू जेट हेल्थकेयर कंपनी में हुए विस्फोट में अब तक 8 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। इस घटना में अभी तीन लोग लापता हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम, पुलिस टीम और हेल्थ फाउंडेशन के कार्यकर्ता मौके पर शनिवार को भी लापता लोगों का शव ढूढ रहे हैं। इस घटना में मृतकों के आश्रितों को कंपनी की ओर से 30 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री शिंदे समूह के विधायक भरत गोगावले ने बताया कि बीमा कंपनियों की ओर मृतकों के परिजनों को और भी आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास जारी है। इस घटना में 7 मजदूर घायल हो गए हैं, इन सभी का इलाज महाड के ग्रामीण अस्पताल में जारी है।

महाड एमआईडीसी में स्थित ब्लू जेट हेल्थकेयर कंपनी में शुक्रवार को सुबह 10 बजे विस्फोट हुआ था। इसके बाद कंपनी में आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि यहां धमाकों का सिलसिला शाम तक जारी था और करीब 20-25 धमाके हुए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। भारी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने शुक्रवार को देर रात तक आग पर काबू पा लिया था। हालांकि विस्फोट और कंपनी में रसायन के रिसाव की वजह से मजदूरों को ढ़ूंढने में काफी दिक्कत आ रही थी। समाचार लिखे जाने तक मौके पर शनिवार को राहत और बचाव कार्य जारी है।

MadhyaBharat 4 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.