Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
रक्षा राज्य मंत्री ने जोशीमठ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
joshimath, Minister of State, Defense inspected, Joshimath disaster

जोशीमठ। रक्षा राज्य मंत्री ने मंगलवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्र जोशीमठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आर्मी कैंप सहित नगर क्षेत्र के सुनील वार्ड, जेपी कालोनी, नरसिंह मंदिर, गांधीनगर में क्षतिग्रस्त भवनों का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से मिले।

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार प्रभावित लोगों के साथ है। प्रभावित लोगों की हर तरीके से मदद की जा रही है। जोशीमठ आपदा को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पल-पल की खबर ले रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां से हर व्यवस्था की मानिटरिंग कर रहे हैं। जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनको सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना अभी हमारी पहली प्राथमिकता है ताकि कोई जानमाल का नुकसान न हो। केन्द्र सरकार से हर सभव मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आर्मी कैंप जोशीमठ में भी कुछ भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहां पर भी सुरक्षा के दृष्टिगत भवनों को खाली करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि यह कष्टकारी है कि हमें अपने घर छोड़ने पड़ रहे हैं। मजबूरी है कि इस समय हमारी प्राथमिकता अपने लोगों की जान बचाने की है। जिन घरों को खाली कराया जा रहा है। उन लोगों की व्यवस्था कराई जाएगी जा रही है जो भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं या लटक गए हैं उनको सीबीआरआई के सहयोग से तोड़ा जा रहा है। ये सब जनहित में किया जा रहा है। आपदा के जानकार विशेषज्ञ और पूरा प्रशासनिक अमला इस समस्या के समाधान और प्रभावित लोगों को राहत देने में जुटी है। प्रभावित लोगों के पुनर्वास के हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संकट में हम सबको साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

MadhyaBharat 10 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.