Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
छोटे रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल होगा लांच
छोटे रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल होगा लांच

 रॉकेट आजादीसैट 7 को होगा लांच , लोगों में उत्साह 

 

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए भारत अपनी तैयार है। इस अवसर पर इसरो अपने छोटे रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल को पहली बार 7 अगस्त को लॉन्च करेगा। भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्द्धन और प्राधिकर केंद्र ने ट्वीट कर बताया कि देश के 75 स्कूलों से 750 छात्राएं नए प्रक्षेपण यान एसएसएलवी की प्रथम उड़ान के प्रति उत्साहित हैं। यह रॉकेट आजादीसैट को अन्य सैटेलाइट के साथ अंतरिक्ष में ले जाएगा। सैटेलाइट को विकसित करने वाले स्पेस किड्स इंडिया में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी रीफत शाहरुख ने बताया कि साइंस, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और मैथ्स में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए यह पहला अंतरिक्ष अभियान है।इसरो का SSLV-D1/EOS-02 सैटेलाइट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रविवार को उड़ान भरेगा। इस दिन 75 स्कूलों की 750 छात्राओं द्वारा निर्मित 'आजादीसैट' लॉन्च होने वाला है। इसे SSLV के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। आजादी सैट सैटेलाइट का वजन आठ किलोग्राम है। इसमें अपने ही सोलर पैनल की फोटो खींचने के लिए कैमरे लगे हैं। साथ ही लंबी दूरी के संचार ट्रांसपोंडर भी है। यह सैटेलाइट 6 महीने तक कार्य करेगा। आजादी के अमृत महोत्सव को देश पूरे धूम धाम से मनाएगा।  सभी घरों में भी तिरंगा लहराया जाएगा।  वहीं एसएसएलवी की प्रथम उड़ान लेकर देश में भी ख़ासा उत्साह है। 

MadhyaBharat 5 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.