Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अमित शाह ने किया लोस चुनाव प्रचार का आगाज
kolkata, Amit Shah ,election campaign

 पश्चिम बंगाल के बीरभूम में शुक्रवार को भले ही अमित शाह ने आसन्न पंचायत चुनाव से पहले संबोधन किया लेकिन उन्होंने एक तरह से 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका है। राज्य की 42 में से कम से कम 35 सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल वासियों को यह तय करना होगा कि राज्य से कम से कम 35 सीटें भाजपा को मिलें ताकि नरेन्द्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री बने रहें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पुख्ता जवाब केवल एक व्यक्ति दे सकता है और वह हैं पीएम मोदी, ममता बनर्जी नहीं। जम्मू9 कश्मीर से आतंकवाद केवल एक व्यक्ति समाप्त कर सकता है, वह हैं पीएम मोदी, ममता बनर्जी नहीं। बंगाल से भ्रष्टाचार हिंसा का राज केवल एक आदमी समाप्त कर सकता है, वह हैं पीएम मोदी।

शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस और वामदलों ने मिलकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को सालों तक रोके रखा लेकिन एक दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां गए, भूमि पूजन किया और आज भव्य राम मंदिर वहां बन रहा है। अमित शाह ने कहा कि देश से अगर भ्रष्टाचार को खत्म करना है तो नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए रखना होगा और इसके लिए जरूरी है कि बंगाल के लोग अधिक से अधिक सीटें भाजपा की झोली में डालें। उन्होंने बीरभूम के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब को यह वादा करना होगा कि पश्चिम बंगाल से बुआ भतीजे की भ्रष्ट सरकार को खत्म करने के लिए वोट करेंगे। नरेन्द्र मोदी को दोबारा भारत का प्रधानमंत्री बनाए रखने के लिए वोट करेंगे।

शाह ने कहा कि पीएम मोदी के शासन में भारत एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह यात्रा जारी रहे इसके लिए जरूरी है कि भाजपा को अधिक से अधिक सीटें मिलें।

इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं। 

MadhyaBharat 14 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.