Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
यूपीए के कुकर्म छिपाने के लिए अब ‘इंडिया’ नाम रखा गया : मोदी
new delhi, India, UPA

सीकर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, अपराध और कुप्रशासन के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर यहां की किस्मत और करवट दोनों बदल जाएगी।

 

 

प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने ‘लूट की दुकान और झूठ का बाजार’ सजा रखा है। इसमें ताजा मामला लाल डायरी का जुड़ गया है जिसके खुलने पर अच्छे-अच्छे नेता निपट जाएंगे। लाल डायरी के बारे में बड़े-बड़े नेताओं की बोलती बंद हो जाती है। यह लाल डायरी कांग्रेस का ‘डिब्बा गोल’ करने जा रही है।

 

प्रधानमंत्री ने कई मुद्दों पर कांग्रेस को घेरते हुए जनसभा के दौरान कहा कि राजस्थान अब बहन-बेटियों और दलितों पर अत्याचार, कर्ज के बोझ तले मरता किसान, बेलगाम अपराध, पेपर लीक, परेशान युवा और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं को नहीं सहेगा। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत लोगों को उनके घरों तक नल से जल पहुंचाने की योजना में राजस्थान के पीछे रहने पर भी कांग्रेस सरकार को घेरा।

 

प्रधानमंत्री ने विपक्षी एकता के लिए बने गठबंधन ‘इंडिया’ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपीए के कुकर्म छिपाने के लिए अब इंडिया नाम रखा गया है। लेकिन इससे कुछ बदलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया के नाम में भी इंडिया (सिमी) था लेकिन उसका मकसद देश में आतंक फैलाना था। जब उस पर प्रतिबंध लगा तो उसने अपना नाम बदलकर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) कर दिया।

 

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी के ‘क्विट इंडिया’ मूवमेंट का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में भी इसी तरह के अभियान की जरूरत है। भ्रष्टाचार और परिवारवाद को अब देश को ‘क्विट इंडिया’ कहना होगा। ‘क्विट इंडिया’ देश को विकसित बनाएगा।

 

MadhyaBharat 27 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.